हादसे में बाइक सवार युवक घायल, साथ बैठे दो दोस्त मरा हुआ समझकर फरार

Apr 05, 2026 11:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

सतगावां में एक सड़क हादसे में राजू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मोटरसाइकिल घोड़सिमर मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उनके दोस्त उन्हें मृत समझकर मौके से भाग गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कोडरमा रेफर किया। मामला जांच में है।

हादसे में बाइक सवार युवक घायल, साथ बैठे दो दोस्त मरा हुआ समझकर फरार

सतगावां, निज प्रतिनिधि सतगावां थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ मौजूद दोस्त उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए। सतगावां थाना क्षेत्र के घोड़सिमर मोड़ ढाबा के समीप पुलिस की तत्परता से मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल युवक को समय पर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की पहचान राजू कुमार (पिता स्व. विजय प्रसाद), निवासी ग्राम पीलकी, थाना खुदागंज, बिहार शरीफ के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजू कुमार अपने दो दोस्तों के साथ रविवार की शाम बासोडीह से गोविंदपुर की ओर जा रहा था।

इसी दौरान घोड़सिमर मोड़ के पास उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद दोनों साथी उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कोडरमा रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि बाद में दोनों साथी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल की स्थिति की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाने ले आई है और मामले की जांच जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।