संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च करें, गश्त में कोताही बर्दाश्त नहीं: आईजी

Mar 03, 2026 01:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

केवल अपने पास रहेगी। र। होलिका दहन और होली को लेकर आईजी सुनील भास्कर ने प्रक्षेत्र के डीआईजी और एसपी को जारी किया विशेष निर्देश कोडरमा, वरीय संवादद

संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च करें, गश्त में कोताही बर्दाश्त नहीं: आईजी

कोडरमा, वरीय संवाददाता आईजी सुनील भास्कर ने प्रक्षेत्र के सभी डीआईजी और एसपी को त्योहार में सुरक्षा बरतने का विशेष निर्देश जारी किया है। आईजी सुनील भास्कर की ओर से सोमवार को वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोडरमा एसपी समेत अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि संवेदनशील, धार्मिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में महिला पुलिसकर्मियों सहित क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) की तैनाती दंगारोधी उपकरणों के साथ सुनिश्चित करने को कहा गया है। सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं बलों को उनके कर्तव्यों के संबंध में समुचित ब्रीफिंग देने तथा आमजनों से शालीनतापूर्वक व्यवहार करने की हिदायत दी गई है।

होली के दौरान भड़काऊ अथवा सौहार्द बिगाड़ने वाला गीत नहीं बजने देने का आदेश आईजी की ओर से जारी किया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कराते हुए ड्रोन एवं वीडियो कैमरे से वीडियोग्राफी करने तथा संबंधित वीडियो क्लिप सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित कर आमजनों को सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देने को कहा गया है। प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी रोकने, शाम से गश्त शुरू करने का निर्देश प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने, संध्या से ही सघन गश्ती अभियान चलाने, वाहन एवं एंटी क्राइम चेकिंग कर उसकी प्रविष्टि रक्षक एप में दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही गश्त के दौरान बच्चों, महिलाओं एवं वृद्धों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करने की हिदायत दी गई है। थाना क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार हर हाल में रोकें शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने तथा अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। तकनीकी शाखा एवं सोशल मीडिया सेल को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखने के लिए सतर्क रहने को कहा गया है। आईजी सुनील भास्कर ने स्पष्ट किया कि होली पर्व के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।