ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड कोडरमाजिले में अब तक 31 हजार 413 प्रवासी लोगों की स्क्रीनिंग

जिले में अब तक 31 हजार 413 प्रवासी लोगों की स्क्रीनिंग

जिले में 27 जुलाई तक कुल 31 हजार 413 प्रवासी लोगों की डॉक्टरों ने स्क्रीनिंग की है। इसमें रेड जोन से आए लोग भी शामिल हैं। अब तक कुल सैंपल कलेक्शन आंकडा बढकर 73485 हो गयी...

जिले में अब तक 31 हजार 413 प्रवासी लोगों की स्क्रीनिंग
हिन्दुस्तान टीम,कोडरमाMon, 27 Jul 2020 11:42 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में 27 जुलाई तक कुल 31 हजार 413 प्रवासी लोगों की डॉक्टरों ने स्क्रीनिंग की है। इसमें रेड जोन से आए लोग भी शामिल हैं। अब तक कुल सैंपल कलेक्शन आंकडा बढकर 73485 हो गयी है। सोमवार को किसी संदिग्ध मरीजों का सैंपल कलेक्शन नहीं किया गया है। जानकारी जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ.मनोज कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल सैंपल कलेक्शन में 6648 लोगों की नेगेटिव,पोजिटीव 502 निकली है। जबकि 198 संदिग्ध लोगों की जांच रिपोर्ट पेंडिंग है। इनमें 297 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं,जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है। फिलहाल 204 एक्टिव मरीज हैं,जिनका इलाज कोविड हॉस्पिटल में इलाजरत हैं। होम कोरंटाइन में 504 व कोरंटाइन सेंटर में 134 लोगजिले की होम कोरंटाइन में फिलहाल 504 और कोरंटाइन सेंटर में 134 लोग हैं। जबकि जिले में 14 दिनों की होम क्वारंटाइन की अवधि पूरा करने वाले 30 हजार 909 लोग हैं। यह आंकडा सोमवार तक की है। जानकारी जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ.मनोज कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल सदर हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में शून्य और कोविड केयर सेंटर डोमचांच में 92 लोग भर्ती है,जहां इलाजरत हैं। जिलें में 10 लोगों की जांच जिले के सदर हॉस्पिटल में 27 जुलाई को कुल 10 लोगों की डॉक्टरों ने जांच की है। सोमवार को जिले के किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में किसी भी व्यक्ति की जांच नहीं हुई हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें