ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड कोडरमाजिले में अब तक 31 हजार 160 प्रवासी लोगों की स्क्रीनिंग

जिले में अब तक 31 हजार 160 प्रवासी लोगों की स्क्रीनिंग

जिले में 18 जुलाई तक कुल 31 हजार 160 प्रवासी लोगों की डॉक्टरों ने स्क्रीनिंग की है। इसमें रेड जोन से आए लोग भी शामिल हैं। अब तक कुल सैंपल कलेक्शन आंकडा बढकर 6391 हो गयी है। शनिवार...

जिले में अब तक 31 हजार 160 प्रवासी लोगों की स्क्रीनिंग
हिन्दुस्तान टीम,कोडरमाSat, 18 Jul 2020 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में 18 जुलाई तक कुल 31 हजार 160 प्रवासी लोगों की डॉक्टरों ने स्क्रीनिंग की है। इसमें रेड जोन से आए लोग भी शामिल हैं। अब तक कुल सैंपल कलेक्शन आंकडा बढकर 6391 हो गयी है। शनिवार को 141 संदिग्ध मरीजों का सैंपल कलेक्शन किया गया है। जानकारी जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ.मनोज कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल सैंपल कलेक्शन में 5839 लोगों की नेगेटिव,पोजिटीव 351 निकली है। जबकि 201 संदिग्ध लोगों की जांच रिपोर्ट पेंडिंग है। इनमें 222 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं,जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है। फिलहाल 128 एक्टिव मरीज हैं,जिनका इलाज कोविड हॉस्पिटल हॉली फैमिली में हो रहा है।

होम कोरंटाइन में 931 व कोरंटाइन सेंटर में 150 लोग

जिले की होम कोरंटाइन में फिलहाल 931 और कोरंटाइन सेंटर में 150 लोग हैं। जबकि जिले में 14 दिनों की होम क्वारंटाइन की अवधि पूरा करने वाले 30 हजार 229 लोग हैं। यह आंकडा शनिवार तक की है। जानकारी जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ.मनोज कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल सदर हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में 19 और कोविड केयर सेंटर डोमचांच में 3 लोग भर्ती है,जहां इलाजरत हैं। जिलें में 53 लोगों की जांच जिले के सदर हॉस्पिटल समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 18 जुलाई को कुल 53 लोगों की डॉक्टरों ने जांच की है। इनमें सदर हॉस्पिटल के फ्लू कॉर्नर में 35,सीएचसी मरकच्चो में 5,जयनगर में 13 व्यक्ति शामिल हैं। बॉक्स के लिए77 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव सदर हॉस्पिटल में 18 जुलाई को ट्रूनेट मशीन से 77 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव निकली हैं। जबकि रिम्स रांची से आयी जांच रिपोर्ट में 8 और ट्रूनेट मशीन से 4 लोगों के कोरोना पोजिटीव आने पर इन सभी लोगों को कोविड हॉस्पिटल में इलाज के लिए शिफ्ट कर दिया गया है। जानकारी नोडल पदाधिकारी सह एसीएमओ डॉ.अभय भूषण प्रसाद ने दी है। उन्होंने बताया कि कोविड हॉॅस्पिटल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों की स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उनमें खांसी,सर्दी,बुखार की शिकायत अभी नहीं है और चिकित्सकीय टीम को मदद कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें