जिले में कई स्कूलों में शौचालय का निर्माण शुरू, कई में मिली मंजूरी

Feb 08, 2026 12:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

कोडरमा में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कांझीयाडीह में शौचालय की व्यवस्था नहीं होने की समस्या को हिंदुस्तान अखबार द्वारा प्रकाशित करने के बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई की। विद्यालय में शौचालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है। स्थानीय अभिभावकों ने अखबार का आभार व्यक्त किया है।

जिले में कई स्कूलों में शौचालय का निर्माण शुरू, कई में मिली मंजूरी

कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कांझीयाडीह में छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से उत्पन्न गंभीर समस्या को हिंदुस्तान अखबार द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद विभाग ने त्वरित संज्ञान लिया है। खबर प्रकाशित होते ही संबंधित विभाग हरकत में आ गया और विद्यालय में शौचालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की पहल की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार पांडे ने बताया कि समाचार प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। इस संबंध में कनीय अभियंता (एई) नारायण दुबे ने दूरभाष पर संपर्क कर जानकारी दी कि विद्यालय में शौचालय निर्माण की योजना स्वीकृत कर दी गई है।

प्रधानाचार्य ने आशा जताई कि शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा, जिससे छात्र-छात्राओं को मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। स्थानीय अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने भी समाचार पत्र का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी। मीडिल स्कूल बेलाटांड़ में दो यूनिट शौचालय बनेगा झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि हिन्दुस्तान अखबार में स्कूलों में शौचालय नहीं होने की समस्याओं को एक सप्ताह तक प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद कई जगह इसकी व्यवस्था में सुधार के लिए प्रशासनिक स्तर पर पहल शुरू हुई है। इसमें झुमरी तिलैया पानी टंकी रोड स्थित मीडिल स्कूल बेलाटांड़ में दो यूनिट शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय वर्णवाल ने बताया कि डायट की टीम ने छात्र-छात्राओं की अनुपात के हिसाब से दो यूनिट अलग से नये शौचालय निर्माण का प्रस्ताव व अन्य समस्याओं का डेटा का संकलन किया गया। स्कूलों में बेटियों के लिए अलग शौचालय के लिए हम जल्द ही अधिकारियों से करेंगे बात: डॉ नीरा कोडरमा, वरीय संवाददाता हमारी बेटियों को स्कूलों में शौचालय नहीं होने से आ रही परेशानी को लेकर हिन्दुस्तान की ओर से चलाए जा रहे मुहिम का कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने भी समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरों से समाज में जागरुकता आती है। हिन्दुस्तान का यह प्रसास सराहनीय है। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही जिले के अधिकारियों से इस विषय पर बात करेंगी। कहा कि उनके समय में हर स्कूलों में शौचालय का निर्माण कराया गया था। इसके बाद किसी अधिकारी ने इसपर ध्यान नहीं दिया और देखरेख के अभाव में ये सारे जर्जर हो गए। कहा कि स्कूलों में सुविधाएं नहीं रहने के कारण छात्राओं के ड्रॉपआउट की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्कूलों में बेटियों के लिए शौचालय नहीं होने से हमारी बेटियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां का शिक्षा विभाग इस पर तत्काल ध्यान दे। अगर स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं नहीं रहेंगी तो हमारी बेटियां शिक्षा से वंचित हो जाएंगी। कहा कि शिक्षा विभाग को जगाना होगा। सतगावां के असनाकोनी विद्यालय में शौचालय चालू, खबर का दिखा असर सतगावां। उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय असनाकोनी में लंबे समय से बंद पड़े शौचालय को आखिरकार अस्थायी रूप से चालू कर दिया गया है। शौचालय के अंदर गंदगी के साथ-साथ ईंट और पत्थर भरे हुए थे, जिसके कारण छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में ‘हिंदुस्तान’ अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल हुई और उसका असर भी देखने को मिला। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील राम के द्वारा पहल करते हुए शौचालय की साफ-सफाई कराई गई और उसे अस्थायी रूप से उपयोग के लिए चालू कर दिया गया। विद्यालय प्रबंधन की इस पहल से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।