सौहार्द से खेलें होली, प्रशासन आपकी सुरक्षा व सुविधा में हमेशा तैयार

Mar 03, 2026 01:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

कोडरमा, वरीय संवाददाता विशेष ध्यान रखें। होली खेलने से पहले अपने खुले हाथों में तेल या कोई क्रीम आवश्य लगाएं। यह रंगों को त्वचा के अंदर जाने से रोकता

सौहार्द से खेलें होली, प्रशासन आपकी सुरक्षा व सुविधा में हमेशा तैयार

कोडरमा, वरीय संवाददाता जिलेभर में होली का त्योहार चार मार्च, बुधवार को मनाया जाएगा। होली और रंगों का त्योहार है। मगर इसमें थोड़ी सी लापरवाही आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। कोडरमा के डॉक्टर प्रवीण कुमार बताते हैं कि होली के दौरान आंखों और त्वचा का विशेष ध्यान रखें। होली खेलने से पहले अपने खुले हाथों में तेल या कोई क्रीम आवश्य लगाएं। यह रंगों को त्वचा के अंदर जाने से रोकता है और बाद में उन्हें छुड़ाना आसान होता है। होली खेलने के दौरान पूरी बाजू के सूती कपड़े पहनें। अस्थमा के मरीज सूखे गुलाल से बचें। हर्बल रंगों का उपयोग करें।

बच्चों रंगों वाला गुब्बारे मारने से मना करें। कभी भी शराब पीकर होली नहीं खेलें। दूसरा कॉलम कोडरमा जिले के सदर अस्पताल से लेकर प्रखंडों के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति रहती है। जिले के डोमचांच और जयनगर के अलावा सतगावां में इमरजेंसी की सुविधा है। अधिक परेशानी होने पर सदर अस्पताल लाया जा सकता है। मरकच्चो में आपात स्थिति में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोनिका मिश्रा के 99563 92283 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। सतगावां में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेश राम से 79037 15545 पर बात किया जा सकता है। इसी तरह सदर अस्पताल कोडरमा में अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ रंजीत कुमार के फोन नंबर 9470393494 पर संपर्क किया जा सकता है। तीसरा कॉलम जिले में अग्निशमन सेवा का हाल सबसे बुरा है। अगर मरकच्चो में आग लग जाए तो इसके लिए दमकल कोडरमा से जाती है। ऐसे में दमकल को पहुंचने में ही एक घंटे का समय लग जाता है। दमकल के लिए जो नंबर जारी किए गए हैं वह 9304953425 है। इस नंबर पर आपातकाल हालत में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा एक दमकल केटीपीएस की भी है, जो जरूरत पड़ने पर पहुंचती है। चौथा कॉलम होली में सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसको लेकर सभी थाना प्रभारियों को एसपी ने अलर्ट मोड में रहने का आदेश जारी किया है। ऐसे में अगर किसी को कोई परेशानी होती है तो तिलैया थाना के प्रभारी से 9431706355 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा डोमचांच के लोग वहां के थाना प्रभारी से 88251 25789 नंबर पर किसी तरह की परेशानी में बात कर सकत हैं। मरकच्चो थाना प्रभारी का नंबर 83403 63404 है। इसी तरह तिलैया डैम ओपी प्रभारी से 89691 37814 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। उसी तरह कोडरमा थाना क्षेत्र क लोग 9431706352 नंबर पर फोन कर किसी तरह की परेशानी में सहायता ले सकत हैं। पांचवां कॉलम होली के दौरान अपनी आंखों और त्वचा को सुरक्षित रखने को लेकर डॉ प्रवीण कुमार ने विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी है। कहा है कि हर्बल रंगों का ही प्रयोग करें। केमिकलयुक्त रंगों से एकदम दूर रहें। मालूम हो कि होली को लेकर मंगलवार और बुधवार को शहर में कोई विशेष सुविधा नहीं मिल सकेगी। दो दिन का सार्वजनिक अवकाश है। होली के नाम पर होने वाली बदसलूकी और अव्यवस्था को रोकने के लिए प्रशासन सख्त है। हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए जिलास्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय है। किसी भी आपात स्थिति मे 112 नंबर पर डायल कर मदद ली जा सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।