Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsSafety Meeting Held at Gajhndi Railway Station to Ensure Accident-Free Operations
गझंडी स्टेशन पर संरक्षा सभा में रेल हादसों पर लगाम के बताए गए टिप्स

गझंडी स्टेशन पर संरक्षा सभा में रेल हादसों पर लगाम के बताए गए टिप्स

संक्षेप:

कोडरमा-गया रेलखंड के गझंडी रेलवे स्टेशन पर बुधवार को संरक्षा सभा का आयोजन किया गया। यातायात निरीक्षक अरविंद कुमार सुमन ने रेल कर्मचारियों को सजग रहने और नियमों का पालन करने की सलाह दी। हाल के रेल...

Oct 15, 2025 04:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा-गया रेलखंड के गझंडी रेलवे स्टेशन पर बुधवार को संरक्षा सभा का आयोजन स्टेशन अधीक्षक विकास चंद्र यादव की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर यातायात निरीक्षक (परिचालन) अरविंद कुमार सुमन मुख्य रूप से उपस्थित थे। सभा में सुमन ने सभी रेल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान पूर्ण सजगता और नियमों का कठोरता से पालन ही रेल परिचालन की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है। उन्होंने हाल के रेल हादसों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मानवीय भूल दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनती है। यदि लोको पायलट सतर्क रहता, तो सलैया-कावड़ के बीच घटी घटना को टाला जा सकता था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

संरक्षा सभा में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, जिनमें बीटीओ, फॉग सिग्नल पोस्ट, ओपीटी-124 रजिस्टर, मिड सेक्शन मोडिफाइड सिस्टम, सेमी ऑटोमैटिक स्टॉप सिग्नल को फॉग मोड में करने की प्रक्रिया, घाट सेक्शन (गझंडी-गुरपा) में मोटर व पुश ट्रॉली संचालन की सावधानियां, ट्रेन पार्टिंग की स्थिति में बरती जाने वाली सतर्कता तथा अंतिम रोक सिग्नल ऑफ करने के नियम शामिल थे। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक आरके. सिन्हा, मुकेश कुमार, पॉइंट्समैन विजय प्रसाद सहित कई रेलकर्मी मौजूद रहे। सभी को सुरक्षा मानकों का पालन कर दुर्घटना मुक्त रेल परिचालन सुनिश्चित करने का संकल्प दिलाया गया।