RSS Celebrates Centenary in Jharkhand with Year-Long Campaigns and Events शताब्दी वर्ष पर आरएसएस के स्वंयसेवक जिले के हर घर में पहुंचेगें, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsRSS Celebrates Centenary in Jharkhand with Year-Long Campaigns and Events

शताब्दी वर्ष पर आरएसएस के स्वंयसेवक जिले के हर घर में पहुंचेगें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) झारखण्ड में अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा। यह अभियान विजयदशमी 2025 से शुरू होकर 2026 तक चलेगा, जिसमें लगभग 40 लाख परिवारों तक पहुंचने का...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाTue, 7 Oct 2025 02:45 AM
share Share
Follow Us on
शताब्दी वर्ष पर आरएसएस के स्वंयसेवक जिले के हर घर में पहुंचेगें

कोडरमा, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) झारखण्ड प्रदेश में शताब्दी वर्ष के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। विजयदशमी 2025 से विजयदशमी 2026 तक चलने वाले इस वर्षभर अभियान के तहत संघ के स्वयंसेवक राज्य में लगभग 40 लाख परिवारों और कोडरमा जिले में करीब 45 हजार परिवारों तक 50 मंडलों के माध्यम से पहुंचेंगे। संघ का उद्देश्य इस अभियान के जरिए समाज में सद्भाव बनाए रखना, संगठनात्मक मजबूती बढ़ाना और युवा पीढ़ी की भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस कड़ी में विजयदशमी उत्सव सात अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद 5 से 16 नवंबर तक सामाजिक सद्भाव गोष्ठियां आयोजित होंगी।

गृह संपर्क अभियान 20 नवंबर से 21 दिसंबर तक चलेगा। नए वर्ष 2026 की शुरुआत एक महीने के हिंदू सम्मेलन से होगी, जो एक जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित होगा। 23 से 28 फरवरी तक विभिन्न गोष्ठियां होंगी, जबकि युवा कार्यक्रम एक से 10 सितंबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। जिला और शहर स्तर पर शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों का शुभारंभ 27 सितंबर से हो चुका है और यह अभियान लगातार पूरे वर्ष जारी रहेगा। आरएसएस का यह शताब्दी वर्ष समाज को संगठित करने और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रसार का ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।