राजगृह एक्सप्रेस से अवैध शराब बरामद, आरपीएफ ने किया जब्त
कोडरमा में आरपीएफ ने राजगृह एक्सप्रेस ट्रेन से अवैध शराब जब्त की। जांच के दौरान जनरल कोच के शौचालय के पास और सीटों के नीचे संदिग्ध बैग मिले। यात्रियों से पूछताछ के बाद बैग खोले गए, जिसमें शराब मिली। जब्त शराब की कीमत 18,040 रुपये आंकी गई है।

कोडरमा। हमारे प्रतिनिधि ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ ने राजगृह एक्सप्रेस ट्रेन से अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार कोडरमा-गझंडी के मध्य ट्रेन में प्रतिबंधित सामानों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान जनरल कोच के शौचालय के पास और सीटों के नीचे अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध अवस्था में कुछ बैग पाए गए। आसपास बैठे यात्रियों से बैगों के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी उस पर अपना दावा प्रस्तुत नहीं किया। संदेह के आधार पर बैगों को खोलकर जांच की गई, जिसमें शराब बरामद हुई। इसके बाद मौके पर ही जब्ती सूची तैयार करते हुए शराब को कब्जे में ले लिया गया और आगे की कार्रवाई के लिए आरपीएफ पोस्ट कोडरमा लाया गया।
जब्त शराब की अनुमानित कीमत 18,040 रुपये आंकी गई है। बरामद सभी शराब को अग्रिम कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग, कोडरमा को सुपुर्द किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


