आसनसोल–वाराणसी पैसेंजर ट्रेन से अवैध लकड़ी जब्त

Feb 12, 2026 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

आरपीएफ ने आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन से अवैध जलावन लकड़ी जब्त की। गुरुवार को विशेष चेकिंग के दौरान गुरपा और पहाड़पुर स्टेशन के बीच लकड़ी बरामद हुई। यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने लकड़ी का मालिकाना हक नहीं जताया। लकड़ी का वजन लगभग एक क्विंटल था और इसे वन विभाग को सौंपा गया।

आसनसोल–वाराणसी पैसेंजर ट्रेन से अवैध लकड़ी जब्त

कोडरमा। आरपीएफ ने आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन में ले जाई जा रही अवैध जलावन लकड़ी को जब्त किया है। आरपीएफ प्रभारी दीपक प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को गुरपा से पहाड़पुर स्टेशन के बीच चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान ट्रेन के विभिन्न कोचों से जलावन लकड़ी बरामद की गई। जांच के दौरान मौके पर मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी लकड़ी पर अपना मालिकाना हक नहीं जताया। इसके बाद बरामद लकड़ी को पहाड़पुर स्टेशन पर उतारकर वजन कराया गया, जिसका कुल वजन करीब एक क्विंटल पाया गया। आरपीएफ ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए जब्त लकड़ी को वन विभाग, गुरपा को सुपुर्द कर दिया।

मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।