आसनसोल–वाराणसी पैसेंजर से 305 लीटर देसी शराब जब्त

Feb 15, 2026 12:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

कोडरमा में रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन से 305 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की। यह कार्रवाई शनिवार को गझंडी-गुरपा रेलखंड पर की गई। जांच के दौरान विभिन्न बोरे और झोलों में शराब मिली। जब्त शराब की कीमत लगभग 30,500 रुपये है।

आसनसोल–वाराणसी पैसेंजर से 305 लीटर देसी शराब जब्त

कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन में अवैध रूप से ले जाई जा रही 305 लीटर देसी महुआ शराब जब्त की है। यह कार्रवाई शनिवार को पैसेंजर में गझंडी-गुरपा रेलखंड के बीच की गई। आरपीएफ टीम प्रतिबंधित सामानों की जांच कर रही थी। इसी दौरान जब ट्रेन नाथगंज ब्लॉक हाल्ट के आसपास पहुंची, तो कोच में अलग-अलग सीटों के नीचे एक जूट का बोरा, 12 प्लास्टिक के बोरे तथा सात प्लास्टिक के झोले संदिग्ध अवस्था में रखे हुए मिले। सीट के नीचे रखे बोरे से शराब की गंध आ रही थी। मौके पर आसपास बैठे यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी उक्त सामान पर अपना दावा नहीं किया।

संदेह के आधार पर सभी बोरों और झोलों को खोलकर जांच की गई। जांच में पांच-पांच लीटर के कुल 61 प्लास्टिक पाउच में भरी हुई कुल 305 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई। जब्त शराब को आरपीएफ पोस्ट कोडरमा लाया गया। इसकी अनुमानित कीमत 30,500 रुपये आंकी गई है। आगे की कार्रवाई के लिए जब्त शराब को उत्पाद विभाग, कोडरमा को सौंपा जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।