ऑपरेशन सतर्क के तहत विदेशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
कोडरमा में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत दीपू कुमार नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास छह लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 6550 रुपये है। आरोपी को हिरासत में लेकर उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है।

कोडरमा। ऑपरेशन सतर्क के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। प्लेटफार्म संख्या दो पर स्थित स्टॉल संख्या 10 के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दीपू कुमार, पिता- नरेश मिस्री, निवासी तरमा, थाना फतेहपुर, जिला गया (बिहार) के रूप में हुई है। उसके पास मौजूद पिट्ठू बैग की जांच करने पर अलग-अलग ब्रांड की कुल छह लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 6550 रुपये बताई गई है। आरपीएफ ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सुपुर्द कर दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


