Kodarma News: सीएच स्कूल में 250 फलदार पौधों का वितरण, बच्चों के साथ अभिभावकों को जागरूक
Kodarma News: (फोटो: 4 में पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल रोटरी क्लब के पदाधिकारी, शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं) झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि पर्यावरण संरक्षण व हरियाली क

Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि पर्यावरण संरक्षण व हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा द्वारा सीएच स्कूल में 250 फलदार पौधों का वितरण किया गया। विद्यालय में आयोजित पैरेंट्स-टीचर मीटिंग के अवसर पर विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी पौधे प्रदान किए गए। इस अवसर पर आम, अमरूद व नींबू के फलदार पौधों का वितरण किया गया। अभिभावकों एवं बच्चों को पौधों की नियमित देखभाल, समय पर सिंचाई व उन्हें सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। उन्हें बताया गया कि पौधा लगाना मात्र शुरुआत है, उसकी देखभाल कर उसे पेड़ बनाना वास्तविक जिम्मेदारी है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष नवीन कुमार आर्या ने कहा कि बच्चों को प्रकृति से जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाले वर्षों में परिवार, समाज और पर्यावरण तीनों के लिए लाभकारी साबित होगा। कार्यक्रम में सचिव मोहक सुल्तानिया कोषाध्यक्ष सिमरनजीत सिंह, प्रेसिडेंट इलेक्ट संदीप सिन्हा, अजीत बर्मन आशीष खेतान मुख्य रूप से उपस्थित थे।कार्यक्रम को सफल बनाने में पर्यावरण परियोजना निदेशक रोटेरियन गौतम भदानी का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय के प्राचार्य कृष्णकांत तिवारी व सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


