रोटरी क्लब ने मनाया होली उत्सव
झुमरी, तिलैया में रोटरी क्लब कोडरमा ने शिव वाटिका में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर सगायक रुम्पा ने संगीत प्रस्तुत किया। अध्यक्ष संतोष सिन्हा ने होली को भाईचारे का पर्व बताया। सभी रोटेरियन परिवारों के साथ शामिल हुए और कार्यक्रम का आनंद लिया।

झुमरी, तिलैया। रोटरी क्लब कोडरमा ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन शिव वाटिका मे किया। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए सगायक रुम्पा कोलकाता ने गीत और संगीत प्रस्तुत कर खूब झूमाया।अध्यक्ष संतोष सिन्हा ने कहा कि होली भाईचारे का पर्व है। मित्रता और एकजुटता से समाज की सेवा मे अपना योगदान देने की बात कही। रोटेरियन ऋतु सेठ और बिपुल बगड़िया ने इस कार्यक्रम को परियोजना निदेशक की अहम भूमिका निभा कर इस सजाया। सभी रोटेरियन अपनी परिवार के साथ आ कर कार्यक्रम का आनंद लिया, युवा रोटेरियन ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई। रोटेरियन सुरेश जैन, रो. संतोष सिन्हा, रो. संदीप सिन्हा ने अपनी नृत्य और गीत से समा को बांधा।
मौक़े पर रोटेरियन कैलाश चौधरी, रोटेरियन नवीन आर्या, रोटेरियन संजीव अग्रवाल, रोटेरियन विकास सेठ गौरांग पुजारा, आशीष खेतान, आशीष छाबड़ा, मनीष गंगवाल , ईशान जैन, प्रतीक जैन आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


