उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपचो में चोरी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, कोडरमाजयनगर के पिपचो स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में चोरों ने रात के समय स्टोर रूम का ताला तोड़कर तीन गैस सिलेंडर, एक बाल्टी और छह बोरा चावल चोरी कर लिए। प्रधानाध्यापक सकलदेव राम ने जयनगर थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है और सामान की बरामदगी की मांग की है।

जयनगर। थाना क्षेत्र के पिपचो स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गुरुवार की रात चोरों ने विद्यालय में रखे स्टोर रूम का ताला तोड़कर तीन गैस सिलेंडर टंकी, एक बाल्टी, छह बोरा चावल चोरी कर ली। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सकलदेव राम ने इस संबंध में जयनगर थाना में आवेदन देकर चोरी गए सामान की बरामद और उचित कार्रवाई की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


