बाइक रैली निकालकर दिया गया सड़क सुरक्षा का संदेश
जिले में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया। इस दौरान एक बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों बाइक चालकों और आम नागरिकों ने भाग लिया। रैली का उद्घाटन उपायुक्त और अन्य अधिकारियों ने किया। रैली के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों और मोटर वाहन अधिनियम की जानकारी दी गई।

कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह बाइक रैली समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर झुमरी तिलैया के महाराणा प्रताप चौक, झंडा चौक होते हुए नेताजी सुभाष चौक तक निकाली गई। रैली का उद्घाटन उपायुक्त ऋतुराज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर तथा जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी द्वारा किया गया। सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत आयोजित इस बाइक रैली में सैकड़ों की संख्या में बाइक चालकों एवं आम लोगों ने भाग लिया।
रैली के माध्यम से वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई तथा मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराया गया। साथ ही, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित यातायात को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक दिवाकर, संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं सड़क सुरक्षा दल के सदस्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




