Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsRoad Safety Awareness Marathon Held in Koderma
 रन फॉर रोड सेफ्टी में उपायुक्त ने दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ

रन फॉर रोड सेफ्टी में उपायुक्त ने दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ

संक्षेप:

कोडरमा में सड़क सुरक्षा माह के तहत 'रन फॉर रोड सेफ्टी' मैराथन दौड़ आयोजित की गई। उपायुक्त ऋतुराज ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई। विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

Jan 25, 2026 11:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

कोडरमा, वरीय संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह के तहत रविवार को कोडरमा में सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से “रन फॉर रोड सेफ्टी” मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ महाराणा प्रताप चौक से जे.जे. कॉलेज, झुमरीतिलैया तक आयोजित की गई, जिसे उपायुक्त ऋतुराज, उप विकास आयुक्त रवि जैन एवं जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में बालक एवं बालिका वर्ग के बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त ऋतुराज ने आमजनों से अपील की कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, सीट बेल्ट के प्रयोग, ओवरस्पीड से बचने तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने पर विशेष बल दिया। साथ ही वाहन को चुस्त-दुरुस्त रखने, सावधानीपूर्वक ओवरटेक करने एवं निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, मोटर यान निरीक्षक, प्रधान सहायक उदय शंकर बक्शी, गुड्डू कुमार, अभिषेक कुमार एवं सन्नी कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;