Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsRoad Safety Awareness Camp Held in Jaynagar Emphasis on Helmet Seatbelt and Traffic Rules
जयनगर में जागरुकता शिविर व मैत्री क्रिकेट का आयोजन

जयनगर में जागरुकता शिविर व मैत्री क्रिकेट का आयोजन

संक्षेप:

जयनगर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत पॉलिटेक्निक कॉलेज में जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। डीटीओ विजय कुमार सोनी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। शिविर में हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवर स्पीड से बचाव और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने देने पर जोर दिया गया।

Jan 21, 2026 12:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

जयनगर, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को जयनगर प्रखंड अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज, गोहाल में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी ने किया। अपने संबोधन में डीटीओ विजय कुमार सोनी ने कहा कि देश में सड़कों और राजमार्गों का तेजी से विस्तार हो रहा है, लेकिन इसके अनुरूप सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। जागरूकता शिविर के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवर स्पीड से बचाव, लेन अनुशासन का पालन, तथा 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने देने जैसी सावधानियों पर विशेष जोर दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही मोटर वाहन अधिनियम, हिट एंड रन मामलों और गुड सेमेरिटन लॉ से संबंधित प्रावधानों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। पीपीटी एवं वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से प्रतिभागियों को यह संदेश दिया गया कि “सड़क सुरक्षा ही जीवन सुरक्षा है।”