सड़क मरम्मत में गड़बड़ी की शिकायत, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
सतगावां में गया-देवघर मुख्य मार्ग की मरम्मत की जा रही है, लेकिन ग्रामीणों ने कहा है कि मरम्मत में मानकों का पालन नहीं हो रहा है। पिछले कई सालों के संघर्ष के बाद यह मरम्मत शुरू हुई थी, लेकिन अब केवल खानापूर्ति की जा रही है। यदि सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के गया-देवघर मुख्य मार्ग की मरम्मत करायी जा रही है। दर्शननाला से लेकर गावां-सतगावां बॉर्डर बरियारडीह तक करीब 17 किलोमीटर सड़क की मरम्मत में स्थानीय ग्रामीणों ने अनदेखी की बात कही है। ग्रामीणों का कहना है कि मरम्मत में तय मानकों का पालन नहीं हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों के आंदोलन और लंबे इंतजार के बाद इस सड़क की मरम्मत शुरू हुई थी। खराब सड़क और जानलेवा गड्ढों के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। लोगों ने कहा कि यदि जल्द अनियमितताओं में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


