मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Apr 06, 2026 11:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

सतगावां में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय प्रज्वल कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। वे बासोडीह से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया।

मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ग्राम बासोडीह मरचोई मोड़ के समीप सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सरवाना निवासी प्रज्वल कुमार यादव (40 वर्ष), पिता महेश्वर प्रसाद यादव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रज्वल कुमार यादव बासोडीह से हाट-बाजार कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

वहीं, दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।