डोमचांच के राइजिंग पब्लिक स्कूल में दिखी श्रद्धा, उत्साह की झलक
डोमचांच के राइजिंग पब्लिक स्कूल में तीसरे वार्षिकोत्सव और सरस्वती पूजा समारोह का आयोजन किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्रों ने भक्ति, देशभक्ति और झारखंडी लोकनृत्य पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय ने कम समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में एक अलग पहचान बनाई है।

डोमचांच, निज प्रतिनिधि डोमचांच स्थित राइजिंग पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को तीसरे वार्षिकोत्सव एवं सरस्वती पूजा समारोह का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ किया गया। इसका शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, प्रमुख सत्यनारायण यादव, निवर्तमान नगर उपाध्यक्ष पप्पू मेहता, मुखिया पप्पू यादव एवं गुड्डू पहलवान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भक्ति, देशभक्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा झारखंडी लोकनृत्य पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि राइजिंग पब्लिक स्कूल ने अल्प समय में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।
प्रमुख सत्यनारायण यादव ने विद्यालय परिवार को बधाई दी। कार्यक्रम विद्यालय के निदेशक पवन कुमार के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मौके पर पूर्व शिक्षक अर्जुन राम, सुभाष यादव, परवेज आलम, मोहम्मद असलम, संतोष यादव, रंजन कुमार, सुबोध कुमार, सुधीर कुमार, त्रिभुवन कुमार, नीतू कुमारी, रुची कुमारी, तन्नु कुमारी, पूजा कुमारी, प्रियंका सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




