Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsRising Egg Prices Impact Midday Meal Scheme in Government Schools
कहीं एक दिन अंडा तो कहीं फल दिया जा रहा बच्चों के मध्याह्न भोजन में

कहीं एक दिन अंडा तो कहीं फल दिया जा रहा बच्चों के मध्याह्न भोजन में

संक्षेप:

चंदवारा में पिछले डेढ़ महीने से अंडे की कीमतों में भारी वृद्धि के कारण सरकारी स्कूलों में बच्चों को मध्याह्न भोजन में अंडे नहीं मिल पा रहे हैं। सोमवार और शुक्रवार को दिए जाने वाले अंडों की संख्या में कमी आई है। स्कूल प्रबंधन समिति ने बताया कि उच्च कीमतों के कारण फल देने की मजबूरी हो रही है।

Dec 10, 2025 05:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

चंदवारा, निज प्रतिनिधि। अंडे की कीमतों में विगत डेढ़ माह से हुई बेहताशा वृद्धि का असर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में मध्याह्न भोजन में बच्चों को दिये जाने वाले अंडे अब मेनू के अनुसार नहीं मिल पा रहे हैं। बता दें कि सप्ताह के दो दिन सोमवार व शुक्रवार को बच्चों को अंडा देना है। लेकिन कीमतों में बढ़ोत्तरी के कारण बच्चों के भोजन में इसकी कटौती देखने को मिल रहा है। इस संबंध में एक स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बताया कि मध्याह्न भोजन संचालन का कार्य स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष व संयोजिका पर होता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने बताया कि अंडे का दाम बढ़ने पर निश्चित तौर पर इसका असर मध्याह्न भोजन पर पड़ा है। यह अध्यक्ष व संयोजिका के द्वारा मैनेज कर बच्चों को दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिस स्कूल में बच्चा कम है, वहां बहुत ज्यादा परेशानी नहीं है, लेकिन जहां बच्चे ज्यादा हैं, वहां परेशानी ज्यादा है। उन्होंने बताया कि विभाग से प्रति बच्चा 6 रुपए दिया जता है, पर वर्तमान में अंडा की कीमत बाजार में 8 रुपए पीस पड़ रहा है। ऐसे में कई जगह अंडा की जगह बच्चों को फल देना मजबूरी हो गया है। वहीं प्रत्येक माह विद्यालय में माता समिति में एमडीएम संचालन के लिए राशि भी नहीं भेजा जा रहा है। कमावेश यह स्थित प्रखंड के सभी सरकारी स्कूलों की है।