
बिचौलियों पर नहीं दे ध्यान, प्रशासन को ही बेचें धान
ने किसानों से अपील की कि वे बिचौलियों से दूर रहें तथा यदि कहीं भी बिचौलियों की गतिविधि की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दें। उपायुक
कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले में सोमवार से धान अधिप्राप्ति की शुरुआत हो गई। जिले के कुल छह प्रखंडों में संचालित 32 धान अधिप्राप्ति केंद्रों (पैक्स/एफपीओ) के माध्यम से निबंधित किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद की जा रही है। धान अधिप्राप्ति को लेकर किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से उपायुक्त ऋतुराज ने धान अधिप्राप्ति जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरुकता रथ जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर किसानों को धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया, पैक्स की भूमिका, निबंधन प्रक्रिया एवं भुगतान व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराएगा।

इस अवसर पर उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि किसान भाई विभिन्न प्रचार-प्रसार माध्यमों के साथ-साथ पंचायत सचिव एवं मुखिया के माध्यम से अपने नजदीकी पैक्स की जानकारी प्राप्त करें और समय रहते पैक्स में निबंधन कराएं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे बिचौलियों से दूर रहें तथा यदि कहीं भी बिचौलियों की गतिविधि की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दें। उपायुक्त ने कहा कि पैक्स के माध्यम से धान बिक्री करने पर किसानों को उनके उपज का उचित एवं अधिकतम मूल्य पारदर्शी ढंग से प्राप्त होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




