ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड कोडरमापुलिस की तत्परता से रूकी नाबालिग की शादी

पुलिस की तत्परता से रूकी नाबालिग की शादी

सूचना पर कार्रवाई करती हुई पुलिस-प्रशासन ने हस्तक्षेप कर एक नाबालिग लड़की की शादी रोक दी। सोमवार को प्रखंड के हरिगांवा गांव के एक प्रेमी जोड़ा शादी...

पुलिस की तत्परता से रूकी नाबालिग की शादी
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाTue, 16 Feb 2021 03:20 AM
ऐप पर पढ़ें

कांडी। प्रतिनिधि

सूचना पर कार्रवाई करती हुई पुलिस-प्रशासन ने हस्तक्षेप कर एक नाबालिग लड़की की शादी रोक दी। सोमवार को प्रखंड के हरिगांवा गांव के एक प्रेमी जोड़ा शादी के लिए सतबहिनी झरना तीर्थ पहुंचा था। सतबहिनी झरना के पुजारी ने दोनों से उम्र का प्रमाण पत्र मांगा। उस दौरान लड़की के पास कोई प्रमाण पत्र नहीं था। उन्होंने उसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर बीडीओ जोहन टुडू व थाना प्रभारी नीतीश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने लड़का व लड़की से उम्र का प्रमाण पत्र की मांग की। लड़का ने आधार कार्ड प्रस्तुत किया। लड़की कुछ नहीं दिखा सकी। उसने बताया कि उसके पास उम्र को लेकर कोई प्रमाण पत्र नहीं है। पुलिस ने लड़की के पिता लल्लू तांतों से कहा कि जब तक उम्र का कोई प्रमाण नही देंगे शादी नहीं हो सकती। यह कानून के खिलाफ है। लड़का दीपक कुमार व लड़की ने कहा कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। दोनों अपनी राजी खुशी से शादी कर रहे हैं। लड़का के माता-पिता कहीं बाहर काम करते हैं। दोनों ही स्वजातीय हैं। गांव के लोगों ने उक्त लड़का को रविवार की रात में लड़की के घर में देखा था। उसके बाद गांव और समाज के लोगों ने लड़की की सहमति लेकर शादी कराने का निर्णय लिया। उसके बाद शादी की पूरी तैयारी के साथ बड़ी संख्या में महिला-पुरूष सतबहिनी झरना तीर्थ पहुंचे। लोगों ने बताया कि लड़के के माता-पिता अपने बेटे की शादी कहीं और ठीक कर दिए हैं। 25 मई को शादी होना है। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि पिंकू पांडेय, मुखिया योगेंद्र राम, प्रवीण कुमार सिंह, पुजारी सुनील दुबे सहित बड़ी संख्या महिला पुरूष उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें