समाहरणालय में मोबाइल का टावर लगेगा, नेटवर्क में होगा सुधार
कोडरमा में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में मोबाइल टॉवर स्थापना और कमजोर नेटवर्क क्षेत्र के विस्तार पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने लंबित प्रस्तावों का शीघ्र सत्यापन और स्वीकृति देने का निर्देश दिया। शैडो एरिया की सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए दूरसंचार विभाग को भी निर्देशित किया गया।

कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला कार्यालय सभागार में मोबाइल टॉवर स्थापना, लंबित प्रस्तावों के निष्पादन तथा कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों (शैडो एरिया) में दूरसंचार सेवाओं के विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ऋतुराज ने की। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले में विभिन्न कंपनियों के लंबित मोबाइल टॉवर प्रस्तावों का शीघ्र सत्यापन कर उन्हें अविलंब स्वीकृति प्रदान की जाए। साथ ही पहले से स्वीकृत एवं लंबित प्रस्तावों का प्रखंड एवं अंचल स्तर पर त्वरित सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि जिन क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क कमजोर है या उपलब्ध नहीं है, उन शैडो एरिया की सूची प्रखंड स्तर से प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर तैयार की जाए।
इसके बाद दूरसंचार विभाग एवं संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों/कर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से स्थलीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को बेहतर मोबाइल नेटवर्क सुविधा मिल सके।बैठक में सिविल सर्जन, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सामान्य शाखा प्रभारी पदाधिकारी, डीआईओ, डीपीओ (यूआईडी), ईडीएम कोडरमा एवं दूरसंचार क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


