Kodarma News: प्रखंड मुख्यालय मोड़ पर वर्षों स्ट्रीट लाइट बंद, बना रहता है खतरा
Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि सतगावां प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय मोड़ पर लगी स्ट्रीट लाइट कई वर्षों से खराब पड़ी है, जिससे रात के समय पूरे क्षेत्र में अंधेरा

Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय मोड़ पर लगी स्ट्रीट लाइट कई वर्षों से खराब पड़ी है, जिससे रात के समय पूरे क्षेत्र में अंधेरा छाया रहता है। इसका सबसे अधिक असर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आने-जाने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों पर पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, प्रखंड मुख्यालय मोड़ पर स्ट्रीट लाइट लगाने का उद्देश्य रात के समय स्वास्थ्य केंद्र, बैंक और प्रखंड कार्यालय आने वाले लोगों को सुरक्षित आवागमन के लिए पर्याप्त रोशनी उपलब्ध कराना था। लेकिन स्थापना के कुछ ही माह बाद स्ट्रीट लाइट का पोल टूटकर गिर गया और तब से अब तक संवेदक द्वारा इसे दोबारा नहीं लगाया गया।वहीं,
बैंक ऑफ इंडिया सतगावां शाखा के मुख्य द्वार के पास लगी सोलर स्ट्रीट लाइट भी वर्ष 2024 में आई तेज आंधी में क्षतिग्रस्त हो गई थी। चार सोलर पैनलों में से दो पैनल और लाइट उड़कर गिर गए थे। क्षतिग्रस्त सोलर कई दिनों तक झूलता रहा। अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद 2 दिसंबर 2024 को प्रखंड प्रशासन ने झूलते सोलर को नीचे उतरवा दिया, लेकिन आज तक न तो नया सोलर पैनल लगाया गया और न ही स्ट्रीट लाइट चालू हो सकी। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार फोन के माध्यम से सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने वाली कंपनी को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द स्ट्रीट लाइट की मरम्मत या नई लाइट लगाने की मांग की है, ताकि रात के समय लोगों को होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


