
सर्वोदय जमा दो उच्च विद्यालय में आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा संपन्न
संक्षेप: मरकच्चो में सर्वोदय जमा दो उच्च विद्यालय में सोमवार को आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में हुआ। यह परीक्षा आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए थी। 192 में से 178 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जिसमें 12वीं में 8 छात्र-छात्राएँ शामिल हुए।
मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सर्वोदय जमा दो उच्च विद्यालय में आयोजित आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में हुई। परीक्षा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर तथा शैक्षणिक रूप से प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। पारदर्शी प्रक्रिया के ज़रिए योग्य बच्चों का चयन सुनिश्चित किया जाता है, ताकि उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन और मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें। परीक्षा के दौरान केंद्र पर सुरक्षा एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मियों की तैनाती की गई थी। पूरी प्रक्रिया प्रखण्ड विकास पदाधिकारी हुलास महतो की देखरेख में संपन्न हुई।

केंद्राधीक्षक एवं सर्वोदय जमा दो उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने बताया कि परीक्षा में कुल 192 दसवीं वर्ग के परीक्षार्थियों में से 178 उपस्थित हुए। वहीं 12वीं वर्ग के 18 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 8 छात्र-छात्राएँ परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए दंडाधिकारी के रूप में जेई निखिल चंद्र महतो की नियुक्ति की गई थी। वहीं वीक्षक के रूप में हरिहर कुमार सिंह, रामचंद्र दास, आलोक कुमार, रवि कुमार, आदित्य गौतम, अशोक कुमार, राहुल कुमार रंजन, रोहित कुमार साव, बिरजू कुमार वर्मा, तौहीद आलम और राधाकांत भारती ड्यूटी पर मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




