गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से बांधा समां
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सेक्रेड हार्ट स्कूल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने भाषण, नृत्य, गाना, कविता वाचन और संविधान पर एकांकी का मंचन किया। स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में...

झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि । गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को सेक्रेड हार्ट स्कूल में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इस दौरान बच्चों के बीच भाषण, नृत्य, गाना, कविता वाचन और संविधान विषय पर एकांकी का मंचन किया गया। विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में सजे बच्चे आकर्षण का विशेष केंद्र थे। संचालन फिजा उम्में और रागिनी कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। स्कूल के उप प्राचार्य प्रवीण कुमार ने कहा कि हमारा संपूर्ण जीवन संविधान से बंधा हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहां का संविधान बड़ा समृद्ध है। यह संविधान हमें एकता, अखंडता, भाईचारे के साथ-साथ कई अधिकारों को प्रदान करता है। हमें संविधान के मर्यादा के प्रतिकूल कोई भी काम नहीं करना चाहिए। बच्चों में साक्षी, काव्या,अंकुश, वंशिका, उर्वी, अंजली, मेधांश, प्रिंस, आराध्या, प्रेम कुमार सहित अन्य बच्चों की प्रस्तुति सराहनीय रही। इसे सफल बनाने में सोमापाल, अलका सिंह, कामिनी सहाय, सीमा जैन, शशि राज, रंजीता, मरियम हसन, दीक्षा सिंह, सपना शर्मा, प्रियंका सिंह, पूजा सलूजा, लता सिन्हा, रेखा राणा, रूबी वर्मा, सुपर्णा डे,स्वीटी सिन्हा,सरोज पांडेय,लवली,स्वाति सिंह,प्रियंका गुप्ता,कुंतल जेठवा,अनुष्का शर्मा, फैयाज कैसर आदि की भूमिका रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।