Kodarma News: कंद्रपडीह में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

Kodarma News: जयनगर के कंद्रपडीह दक्षिणी टोला में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन धार्मिक उत्साह के साथ प्रारंभ हुआ। पहले है कलश यात्रा आयोजित की गई, जिसका उद्घाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष निर्मला देवी और अन्य नेताओं ने किया। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में भाईचारे और धर्म के प्रति आस्था को बढ़ावा देना है।

Kodarma News: कंद्रपडीह में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के कंद्रपडीह दक्षिणी टोला में 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन की शुरुआत शुक्रवार को धार्मिक उत्साह के साथ हुई। हरिकीर्तन से पूर्व गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा का उद्घाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष निर्मला देवी, बरकट्टा की जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी, मुखिया संजय साव और पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष रामदेव मोदी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलश के साथ गांव में भ्रमण किया। पूरे आयोजन के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा। मौके पर जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता बढ़ती है।

साथ ही लोगों में धर्म और संस्कृति के प्रति आस्था मजबूत होती है।कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राजकुमार मंडल, संरक्षक अखिल निरंजन, उपाध्यक्ष इंद्रदेव रविदास, सचिव धानेश्वर साव, सह सचिव मनी राणा, कोषाध्यक्ष ननकू मंडल, राजू साव, सुरेश मंडल, प्रेमचंद साव, राजकुमार साव, छोटेलाल मंडल, सिकंदर साव, नारायण शर्मा, पिंटू साव, सिंकदर साव, जितेंद्र साव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे आयोजकों ने बताया कि 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शनिवार को संपन्न होगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़कोडरमाKodarma News: कंद्रपडीह में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब