Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsRavi Ranjan Achieves 11th Rank in Narendra Modi App Quiz Receives National Recognition
क्विज में रवि रंजन ने देश में 11वां स्थान किया प्राप्त

क्विज में रवि रंजन ने देश में 11वां स्थान किया प्राप्त

संक्षेप:

नरेंद्र मोदी एप्प और माई गोव एप्प के मन की बात कार्यक्रम के 116 वें एपिसोड के क्विज में झारखंड के रवि रंजन ने भारत के शीर्ष 20 विजेताओं में अपनी जगह ब

Dec 28, 2024 05:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

कोडरमा संवाददाता । नरेंद्र मोदी एप और माई गोव एप के मन की बात कार्यक्रम के 116 वें एपिसोड के क्विज में झारखंड के रवि रंजन ने भारत के शीर्ष 20 विजेताओं में अपनी जगह बनायी है। इस क्विज में उन्हें पूरे देश में 11वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसके लिए नरेंद्र मोदी एप टीम ने उन्हें पुस्तक भेंट किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ताक्षर युक्त प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। पीएमओ ने अपने ट्विटर पर भी विजेताओं के नाम साझा किया है। इसके लिए रवि रंजन ने टीम नरेंद्र मोदी एप को तहे दिल से धन्यवाद दिया है। रवि रंजन माईगव एप के माध्यम से भारत के सबसे अधिक ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले व्यक्ति भी हैं, जिनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का मेडल देकर सम्मानित किया जा चुका है। कई बार उन्हें मायजिओमी एप के माध्यम से नगद पुरस्कार भी मिला है। क्विज में टॉप 20 में रहने के लिए उन्हें हैंड इन इंडिया के कार्यक्रम प्रबंधक रूपेश कुमार, सहायक परियोजना प्रबंधक राजन विश्वकर्मा, दीपक कुमार, सविता देवी, तुलसी कुमार साव, राजेश कुमार, गुलाम जाकीर उल्लाह, राकेश कुमार, निलेश त्रिवेदी, अभय कुमार, नीतीश पांडेय, रितेश कुमार, सुमंत कुमार, डॉ मधु शरण, प्रियंका डाले, अंकित खरे, जितेंद्र कुमार आदि ने उन्हें बधाई दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें