वटवा–हावड़ा के बीच वन-वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन, कोडरमा में होगा ठहराव

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए वटवा से हावड़ा के बीच धनबाद-कोडरमा मार्ग पर एक वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 1 मई 2026 को संचालित होगी और कोडरमा स्टेशन पर ठहराव भी होगा। इससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और यात्रा में भीड़भाड़ कम होगी।

वटवा–हावड़ा के बीच वन-वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन, कोडरमा में होगा ठहराव

कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने वटवा से हावड़ा के बीच धनबाद-कोडरमा मार्ग से एक वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन 1 मई 2026 को एक फेरे के लिए संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस विशेष ट्रेन का ठहराव कोडरमा स्टेशन पर भी दिया गया है, जिससे स्थानीय यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। ट्रेन के परिचालन से वटवा से हावड़ा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और भीड़भाड़ से राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त कोच लगाए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।