कोडरमा होकर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कोडरमा होकर कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इनमें पटना-चर्लपल्ली, कानपुर-कोलकाता और सोगरिया-धनबाद स्पेशल ट्रेन शामिल हैं। यह निर्णय यात्रियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा को सुगम बनाएगा। ट्रेनों का परिचालन 2026 में विभिन्न तारीखों पर किया जाएगा।

कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कोडरमा होकर कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इस संबंध में धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन कोडरमा-पारसनाथ-गोमो मार्ग से किया जाएगा। इसके अलावा कानपुर-कोलकाता-कानपुर स्पेशल ट्रेन भी कोडरमा के रास्ते चलाई जाएगी। यह ट्रेन धनबाद-गोमो-पारसनाथ-हजारीबाग रोड-कोडरमा मार्ग से होकर गुजरेगी। वहीं, सोगरिया-धनबाद-सोगरिया स्पेशल ट्रेन का भी परिचालन किया जाएगा, जो गोमो-पारसनाथ-कोडरमा मार्ग से चलेगी। रेलवे के इस फैसले से कोडरमा और आसपास के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।पटना-चर्लपल्ली
स्पेशल: सोमवार एवं बुधवार, 8 अप्रैल 2026 से 27 मई 2026 तकचर्लपल्ली-पटना स्पेशल: बुधवार, 15 अप्रैल 2026 से 27 मई 2026 तकचर्लपल्ली-पटना स्पेशल: शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 से 29 मई 2026 तककानपुर-कोलकाता स्पेशल: सोमवार, 6 अप्रैल 2026 से 29 जून 2026 तककोलकाता-कानपुर स्पेशल: मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तकसोगरिया-धनबाद स्पेशल: गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 से 9 जुलाई 2026 तकधनबाद-सोगरिया स्पेशल: शनिवार, 18 अप्रैल 2026 से 11 जुलाई 2026 तक
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


