कोडरमा के रास्ते विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते पतरातू तक गए जीएम

Feb 14, 2026 01:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

कोडरमा में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने फतुहा-नटेसर-पैमार-बंधुआ-कोडरमा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने रेल संरक्षा, सिग्नलिंग व्यवस्था और ट्रैक का मुआयना किया। महाप्रबंधक ने अधिकारियों को बेहतर रख-रखाव और सुरक्षित रेल परिचालन के निर्देश दिए। इस दौरान दानापुर और धनबाद मंडल के रेल प्रबंधक भी उपस्थित थे।

कोडरमा के रास्ते विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते पतरातू तक गए जीएम

कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह को फतुहा-नटेसर-पैमार-बंधुआ-कोडरमा के रास्ते पटना-पतरातू रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान महाप्रबंधक ने रेल संरक्षा, सिग्नलिंग व्यवस्था, रेलवे ट्रैक, रेल पुलों आदि का मुआयना किया। महाप्रबंधक ने रेल ट्रैक के बेहतर रख-रखाव एवं संरक्षित रेल परिचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण अनुरक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार, धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र अपने-अपने क्षेत्राधिकार में उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।