Kodarma News: आज से लगातार तीन दिनों तक बंद रहेंगे सरकारी बैंक

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

Kodarma News: वर्किंग डे पांच दिन करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है।

Kodarma News: आज से लगातार तीन दिनों तक बंद रहेंगे सरकारी बैंक

Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। वर्किंग डे पांच दिन करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। इस कारण सरकारी बैंक लगातार तीन दिनों तक बंद रहेंगे। आज हड़ताल का आह्वान किया गया है। वहीं महीने का दूसरा शनिवार और रविवार होने के कारण बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। हड़ताल को सफल बनाने के लिए बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को विभिन्न बैंक शाखाओं का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों से हड़ताल में सक्रिय भागीदारी करने और उसे सफल बनाने का आह्वान किया गया। यूनियन प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों को बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न मांगों और मुद्दों की भी जानकारी दी।

बैंक कर्मियों के लगातार तीन दिनों तक काम से दूर रहने के कारण ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। डिजिटल बैंकिंग, एटीएम और ऑनलाइन लेन-देन जैसी सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। बैंक शाखाओं में सोमवार से नियमित कामकाज शुरू होगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़कोडरमाKodarma News: आज से लगातार तीन दिनों तक बंद रहेंगे सरकारी बैंक