Kodarma News: राशन कार्ड में कटौती के खिलाफ वाम दलों का प्रदर्शन आज

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

Kodarma News: कोडरमा में भाकपा माले, भाकपा, माकपा और आम आदमी पार्टी ने गरीब परिवारों के राशन कार्ड से नाम काटने और पेंशन में कटौती के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। वाम दलों के नेता गरीबों को एकत्रित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील कर रहे हैं।

Kodarma News: राशन कार्ड में कटौती के खिलाफ वाम दलों का प्रदर्शन आज

Kodarma News: कोडरमा। गरीब परिवारों के राशन कार्ड से नाम काटे जाने, विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन में कटौती तथा मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की संख्या कम किए जाने के विरोध में भाकपा माले, भाकपा, माकपा एवं आम आदमी पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, को जिला मुख्यालय में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। भाकपा माले के जिला सचिव मो. इब्राहिम ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से गरीबों को मिलने वाली योजनाओं में कटौती की जा रही है। वाम दलों के नेताओं ने जिले के गरीब, मजदूर, किसान एवं ग्रामीणों से शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़कोडरमाKodarma News: राशन कार्ड में कटौती के खिलाफ वाम दलों का प्रदर्शन आज