
लोग बोले:- रामवचन की मौत का कारण हादसा नहीं, हत्या है
बर को सड़क दुर्घटना में हो गई थी रामवचन साव की मौत परिजनों और ग्रामीणों ने इसे सुनियोजित हत्या करार देते हुए जांच की मांग की डोमचांच, निज प्रतिनिधि ब
डोमचांच, निज प्रतिनिधि। बगडो में 31 दिसंबर को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी। युवक का नाम रामवचन साव था। हादसे के शिकार रामवचन साव के परिजनों और ग्रामीणों ने इसे महज दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए सुनियोजित हत्या करार दिया है। इसी को लेकर सोमवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों और परिजनों ने डोमचांच थाने का घेराव कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से राहुल कुमार की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए हत्यारे को फांसी की सजा देने की भी मांग उठाई। मौके पर मृतक की मां भीखनी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौजूद रहे।
सभी ने एक स्वर में पुलिस पर लापरवाही और शिथिलता बरतने का आरोप लगाया। डोमचांच थाना परिसर में सोमवार को बगड़ो गांव के ग्रामीणों और मृतक राम बचन साव के परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर धरना दिया। धरना दे रहे लोगों ने हत्या के आरोपी राहुल कुमार की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए उसे कड़ी से कड़ी सजा, फांसी दिए जाने की मांग की। धरना के दौरान मृतक की मां भीखनी देवी ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होना पीड़ित परिवार के साथ अन्याय है। उन्होंने डोमचांच थाना में राहुल कुमार के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की। धरना में राजेंद्र यादव, अरविंद साव, बबलू यादव, लक्ष्मण साव, सकलदेव साव, राजू साव, पप्पू पंडित, रामू राणा, बबीता देवी, प्रमिला देवी, गुड़िया देवी, रुक्मिणी देवी, गीत देवी, संजय साव, अजय शर्मा, सूरज साहू, धर्मेंद्र साव, फैदारी साव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




