Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsPrincipal America Dhobi Passes Away A Loss to Education Community
प्रधानाध्यापक अमेरिका धोबी के निधन पर शोक

प्रधानाध्यापक अमेरिका धोबी के निधन पर शोक

संक्षेप:

सतगावां के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहनपुर के प्रधानाध्यापक अमेरिका धोबी का असमय निधन हो गया। वे बिहार के नवादा जिले के निवासी थे। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। अमेरिका धोबी ने 2003 से शिक्षक के रूप में सेवा की और दिसंबर 2028 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनके निधन पर शिक्षा जगत में शोक की लहर है।

Sat, 8 Nov 2025 11:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

सतगावां। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहनपुर में कार्यरत प्रधानाध्यापक अमेरिका धोबी का असमय निधन हो गया। वे बिहार के नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सीयूर निवासी थे। शुक्रवार की देर रात दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। अमेरिका धोबी ने 2003 में शिक्षक के रूप में अपनी सेवा की शुरुआत की थी और दिसंबर 2028 में उनके सेवानिवृत्त होने की तिथि निर्धारित थी। अपने जीवनकाल में उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियाँ निभाईं। वे अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उनके निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। प्रखंड के सभी विद्यालयों में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।