ग्रिजली के छात्र प्रिंस का विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026 में चयन
ग्रिजली स्कूल के छात्र प्रिंस कुमार बर्णवाल ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026 में झारखंड राज्य के शीर्ष तीन प्रतिभागियों में स्थान प्राप्त किया है। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। प्रिंस 10 से 12 जनवरी 2026 तक नई दिल्ली में इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

चंदवारा निज प्रतिनिधि। ग्रिजली स्कूल के मेधावी छात्र प्रिंस कुमार बर्णवाल ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026 के अंतर्गत सस्टेनेबल एंड ग्रीन विकसित भारत श्रेणी में झारखंड राज्य के शीर्ष तीन प्रतिभागियों में स्थान प्राप्त किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ उनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया है। प्रिंस कुमार बर्णवाल 10 से 12 जनवरी 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026 में भाग लेंगे। विद्यालय की प्राचार्या अंजना कुमारी ने कहा कि प्रिंस की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी राष्ट्रीय स्तर पर सोचने और कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।
इस उपलब्धि पर निदेशक द्वय मनीष कपिसमे व अविनाश सेठ, सीईओ प्रकाश गुप्ता, सीओओ तनिष्क सेठ, प्राचार्या अंजना कुमारी, प्रशासक अशरफ खान, संयोजक विजय कुमार सिंह आदि ने प्रिंस कुमार बर्णवाल उनके मेंटर कुणाल अंबष्टा को शुभकामनाएं दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



