भारतवर्षीय दिगंबर महासभा के अध्यक्ष ने मुनि श्री सुयश सागर जी महाराज का लिया आशीर्वाद
भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज जी जैन गंगवाल दिल्ली का मंगलवार को स्थानीय श्री दिगंबर जैन समाज के पदाधिकारियों ने स्वागत...

झुमरीतिलैया निज प्रतिनिधि
भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज जी जैन गंगवाल दिल्ली का मंगलवार को स्थानीय श्री दिगंबर जैन समाज के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। सुबह मुनि श्री 108 सुयेश सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से शुभ संयोग परिवार की ओर से 1008 श्री महावीर भगवान की प्रतिमा पर प्रथम अभिषेक शांति धारा के साथ संगीतमय पूजन किया गया। कोडरमा के जमाई और महासभा अध्यक्ष गजराज जैन गंगवाल ने मुनि श्री के चरण धोने का सौभाग्य प्राप्त किया। महासभा अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में महासभा के सदस्य काफी कम है। अभी सदस्यता अभियान चल रहा है। सभी महासभा सदस्य बनकर महासभा की कार्यो को जन- जन पहुंचाएं। सदस्यों का एक अलग अभियान में तीन कैरेटेरिया डॉयमंड, गोल्डन और सिल्वर सदस्य बनाए जा रहे हैं। इसमें डायमंड सदस्य बनने का सुनहरा अवसर पर महावीर निर्माण 2550 महोत्सव और चारित्र चक्रवती आचार्य 108 शांतिसागर जी शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में 31 मार्च तक नि:शुल्क बनाए जा रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनकर अपना आईडी बनाएं।
