Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsPreparations for Shri Mahakali Durga Yajna Begin in Matouni Village
मतौनी गांव में महायज्ञ की तैयारियां शुरू, पूजा-अर्चना के बाद चंदा संग्रहण वाहन रवाना

मतौनी गांव में महायज्ञ की तैयारियां शुरू, पूजा-अर्चना के बाद चंदा संग्रहण वाहन रवाना

संक्षेप:

जयनगर के मतौनी गांव में श्री महाकाली एवं श्री वासंतिक दुर्गा महायज्ञ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चंदा संग्रहण वाहन को पूजा के साथ रवाना किया गया। यज्ञ समिति के अध्यक्ष ने इसे धार्मिक आयोजन के साथ-साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि और एकता का प्रतीक बताया। महायज्ञ 18 से 26 फरवरी 2026 तक चलेगा।

Dec 04, 2025 11:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड तेतरोन पंचायत के मतौनी गांव में आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 श्री महाकाली एवं श्री वासंतिक दुर्गा महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ चंदा संग्रहण वाहन को शुभ मुहूर्त में रवाना किया गया। यज्ञ समिति के अध्यक्ष महेश दास ने पारंपरिक विधि-विधान के तहत नारियल फोड़कर तथा झंडी दिखाकर वाहन को प्रस्थान कराया। उन्होंने कहा कि यह महायज्ञ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि गांव और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और एकता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि चंदा संग्रहण का उद्देश्य सिर्फ धन जुटाना नहीं, बल्कि लोगों को इस पावन आयोजन से जोड़ना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से महायज्ञ में शामिल होने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की। अध्यक्ष ने कहा कि यह महायज्ञ क्षेत्र के धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ करेगा। समिति सदस्यों के अनुसार महायज्ञ 18 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस अवधि में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, कथा-प्रवचन, भक्ति संध्या एवं विशेष पूजा का आयोजन होगा। चंदा संग्रहण वाहन गांव-गांव जाकर लोगों को महायज्ञ से जोड़ने का कार्य करेगा और श्रद्धालुओं को इस पवित्र आयोजन में सहयोग के लिए प्रेरित करेगा। मौके पर उपाध्यक्ष शिव शंकर यादव, कोषाध्यक्ष प्रसादी चंद्र राणा, उप कोषाध्यक्ष चंद्रदेव यादव, सचिव अर्जुन यादव, उप सचिव विकास यादव, संरक्षक राजेंद्र दास, निगरानी सदस्य बद्री दास, शिव शंकर दास, रामचंद्र यादव, सचिन यादव, रवि शंकर राणा, दिवाकर राणा सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य, ग्रामवासी एवं भक्तजन उपस्थित थे।