Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsPramanshu Kumar Appointed National Youth Volunteer for Mera Yuva Bharat
प्रेमांशु कुमार को ‘मेरा युवा भारत’ का राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नियुक्ति

प्रेमांशु कुमार को ‘मेरा युवा भारत’ का राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नियुक्ति

संक्षेप:

डोमचांच में बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज के संरक्षक प्रेमांशु कुमार को 'मेरा युवा भारत' संगठन में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक के पद के लिए चयनित किया गया है। संगठन ने उन्हें सभी प्रखंडों से स्वयंसेवकों के चयन की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रेमांशु ने इस अवसर पर युवाओं को संगठित करने की बात कही है।

Nov 29, 2025 11:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

डोमचांच। बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज के संरक्षक प्रेमांशु कुमार को ‘मेरा युवा भारत’ संगठन में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पद के लिए चयनित किया गया है। इस संबंध में संगठन के उप निदेशक द्वारा उन्हें आधिकारिक पत्र जारी किया गया है, जिसमें जिले के सभी प्रखंडों से स्वयंसेवकों के चयन की जिम्मेदारी सौंपा गया है। इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रेमांशु कुमार ने कहा, “संगठन ने जो भरोसा जताया है, उसे मैं ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगा। युवाओं को संगठित कर समाजहित के कार्यों में आगे बढ़ाना हमारे लिए गर्व की बात है। यह एक सशक्त मंच है, जो युवाओं को सक्रिय भूमिका निभाने के अवसर प्रदान करता है।”

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गौरतलब है कि यह संगठन पहले नेहरू युवा केंद्र के नाम से कार्यरत था, जिसे बाद में ‘मेरा युवा भारत’ नाम से पुनः संरचित किया गया। संगठन की कार्यप्रणाली के तहत जिले के प्रत्येक प्रखंड से दो-दो वॉलेंटियर का चयन किया जाएगा। इसके लिए 15 से 29 वर्ष तक के युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित वॉलेंटियर दो वर्ष की अवधि तक कार्य करेंगे और इस दौरान उन्हें मानदेय भी प्रदान किया जाएगा। कार्यकाल पूरा होने पर नए स्वयंसेवकों का चयन किया जाता है। यह संगठन जिला प्रशासन के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के विकास और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य करता है।