चुनाव में एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाएं कार्यकर्ता: ऋतुराज

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पंकज वर्णवाल का चुनावी कार्यालय झुमरी तिलैया में खोला गया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने उनकी जनसेवा और नेतृत्व की सराहना की। विधायक डॉ. नीरा यादव ने भी पंकज को समर्थन देने की बात की।

चुनाव में एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाएं कार्यकर्ता: ऋतुराज

कोडरमा, वरीय संवाददाता। नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पंकज वर्णवाल के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन रामसन होटल, झुमरी तिलैया में किया गया। चुनावी कार्यालय का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा एवं कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि पंकज वर्णवाल एक कर्मठ, जुझारू और जनसेवा के प्रति समर्पित प्रत्याशी हैं। उनके नेतृत्व में झुमरी तिलैया नगर परिषद का सर्वांगीण विकास संभव होगा। कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने तथा भाजपा समर्थित प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि झुमरी तिलैया को एक सशक्त, स्वच्छ और सुव्यवस्थित नगर परिषद की आवश्यकता है। पंकज वर्णवाल इस जिम्मेदारी को निभाने में सक्षम हैं और जनता इस बार भाजपा समर्थित प्रत्याशी को भरपूर समर्थन देगी। प्रत्याशी पंकज वर्णवाल ने कहा कि वे नगर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अनूप जोशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीतेश चंद्रवंशी, बीरेंद्र सिंह, प्रकाश राम, अर्जुन साव, अंबिका सिंह, लक्ष्मण नायक, देवनारायण मोदी, जयप्रकाश राम, विजय यादव, बेदु साव, चन्द्रशेखर जोशी, सुभाष मोदी, मानिक चंद सेठ, सुरज मेहता, इन्द्रदेव बर्णवाल, नवीन चौधरी, राजेश वर्मा, श्रीकांत गुप्ता, गौतम मोदी, राजकिशोर प्रसाद, रामचन्द्र राम, महादेव दास, संजय मोदी, अर्जुन सिंह, टेकलाल मंडल, वीणा बर्णवाल, शीला देवी, मधु कुमारी, लक्ष्मी बर्णवाल, लीना देवी, प्रीति मोदी, पूजा देवी, काजल देवी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।