कोडरमा में पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों को किया जब्त
कोडरमा थाना गेट के सामने पुलिस ने मंगलवार की शाम दो वाहनों को जब्त किया है, जिनमें एक एसयूवी और एक पिकअप शामिल है। एसयूवी मनोज कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने जब्ती के कारणों का खुलासा नहीं किया है और जांच जारी है।

कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम । कोडरमा थाना गेट के सामने पुलिस ने मंगलवार की देर शाम सघन जांच अभियान चलाते हुए बैरियर लगाकर दो वाहनों को जब्त किया है। जब्त वाहनों में एक पिकअप व एक एसयूवी शामिल है। जानकारी के अनुसार, एसयूवी (यूपी 70 ईसी 9595) मनोज कुमार के नाम से प्रयागराज आरटीओ में निबंधित है, जबकि पिकअप (बीआर 09 जीबी 9004) बेगूसराय आरटीओ से रजिस्टर्ड है। हालांकि, पुलिस ने अब तक जब्ती के कारणों का खुलासा नहीं किया है और इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। सूत्रों के अनुसार, एसयूवी का चालक पिकअप वाहन को स्कॉर्ट करते हुए कोडरमा से बिहार की ओर ले जा रहा था।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


