नवलशाही में लावारिस एसयूवी बरामद, पशु चोरी में इस्तेमाल की आशंका

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

नवलशाही पुलिस ने बिंडोमोह में एक गैराज के पास लावारिस हालत में खड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो को जब्त किया। यह वाहन दीपक कुमार की मां द्वारा सुबह तीन बजे देखी गई थी। जांच में पता चला कि स्कॉर्पियो की बीच वाली सीट गायब थी और अंदर पशु चारा और गोबर के अंश मिले। स्थानीय लोगों का मानना है कि इसका उपयोग पशु चोरी के लिए किया जा रहा था।

नवलशाही में लावारिस एसयूवी बरामद, पशु चोरी में इस्तेमाल की आशंका

मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। नवलशाही पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित नवलशाही बिंडोमोह में एक गैराज के समीप से लावारिस हालत में खड़ी काले रंग की एक स्कॉर्पियो बरामद की है। मामला बुधवार सुबह का है। जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार की मां सुबह करीब तीन बजे घर से बाहर निकलीं तो दरवाजे के सामने एक स्कॉर्पियो खड़ी देखी। काफी देर तक वाहन लेने कोई नहीं पहुंचा, जिसके बाद इसकी सूचना नवलशाही पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर थाना ले गई। पुलिस जांच में पाया गया कि स्कॉर्पियो की बीच वाली सीट गायब थी।

उसकी जगह वाहन के अंदर पशु चारा (पुआल) और गोबर के अंश मिले हैं। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि वाहन का उपयोग पशु चोरी में किया जाता रहा होगा। गौरतलब है कि पिछले महीने बिंडोमोह क्षेत्र में पशुपालकों के घरों के आसपास से पशु चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। इसी वजह से लोगों का संदेह और गहरा गया है। फिलहाल नवलशाही पुलिस बरामद स्कॉर्पियो को लेकर सभी पहलुओं पर जांच में जुटी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।