लापता वृद्ध को पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल किया बरामद
तिलैया थाना क्षेत्र से लापता हुए एक वृद्ध सतन प्रसाद को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। उनकी पुत्री ने 20 मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तकनीकी सहायता और स्थानीय लोगों की मदद से त्वरित जांच की, जिसके परिणामस्वरूप वृद्ध को सुरक्षित पाया गया।

कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र से लापता हुए एक वृद्ध को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। इस घटना से परिजनों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की सक्रियता की सराहना की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिलैया थाना क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक के पास स्थित दादी जी अपार्टमेंट्स के पीछे रहने वाले सतन प्रसाद अचानक लापता हो गए थे। इस संबंध में उनकी पुत्री कविता कुमारी ने 20 मार्च, शुक्रवार को तिलैया थाना में आवेदन देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तब उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।मामले
को गंभीरता से लेते हुए तिलैया थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी। पुलिस ने टेक्निकल सेल की सहायता ली और स्थानीय लोगों के सहयोग से संभावित स्थानों पर लगातार छानबीन की। पुलिस की मुस्तैदी और लगातार प्रयासों का ही परिणाम रहा कि लापता वृद्ध को सुरक्षित ढूंढ निकाला गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


