व्यवहार न्यायालय, कोडरमा की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

Feb 26, 2026 11:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

फोटो कोडरमा 12 न्यायालय परिसर में तैनात सुरक्षा प्रबंधों का विस्तृत जायजा लिया और सुरक्षा में लगे पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश

व्यवहार न्यायालय, कोडरमा की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

कोडरमा, वरीय संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने व्यवहार न्यायालय, कोडरमा की सुरक्षा व्यवस्था का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर में तैनात सुरक्षा प्रबंधों का विस्तृत जायजा लिया और सुरक्षा में लगे पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने न्यायालय परिसर में प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, आगंतुकों की जांच प्रक्रिया, संवेदनशील स्थलों की निगरानी तथा ड्यूटी पर तैनात जवानों की सतर्कता की समीक्षा की। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि न्यायालय परिसर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्परता से कार्रवाई करने को कहा गया।

निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि न्यायालय परिसर अति संवेदनशील स्थल है, इसलिए यहां सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।