जैन समाज की ओर से वार्ड पार्षद पिंकी जैन को किया गया सम्मानित

Mar 02, 2026 11:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

फोटो कोडरमा 11 अध्यक्ष, मंत्री एवं महिला समाज के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। राजगढ़िया रोड में वहां की सैकड़ों जनता ने उनका स्वागत अभिनंदन किया।

जैन समाज की ओर से वार्ड पार्षद पिंकी जैन को किया गया सम्मानित

कोडरमा हमारे प्रतिनिधि । वार्ड पार्षद के रूप में पिंकी जैन की हैट्रिक जीत पर जैन समाज व वार्ड की जनता द्वारा सम्मानित किया गया। जैन भवन में समाज के पदाधिकारी अध्यक्ष, मंत्री एवं महिला समाज के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। राजगढ़िया रोड में वहां की सैकड़ों जनता ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस मौके पर समाज के सह मंत्री राज छाबड़ा ने कहा कि पिंकी जैन समाज की गौरव है एवं महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहती है एवं अपने वार्ड नंबर 10 में उन्होंने विकास का ऐतिहासिक कार्य किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्हें काम के आधार पर ही वहां की जनता ने भरपूर समर्थन देकर उन्हें विजय बनाया है, महिला समाज की अध्यक्ष नीलम सेठी एवं आशा गंगवाल ने कहा, कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में सशक्त है। इस मौके पर समाज के पदाधिकारी ललित सेठी, सुशील छाबड़ा, सुरेश झाझंरी, प्रदीप पांडया, कमल सेठी, आशीष सेठी, मनीष सेठी आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।