जयनगर में पंचायतों का भौतिक सत्यापन, राज्य व जिला टीम ने परखी व्यवस्थाएं

Apr 06, 2026 11:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

जयनगर में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जयनगर पूर्वी और तमाई ग्राम पंचायतों का भौतिक सत्यापन किया गया। टीम ने पंचायतों की योजनाओं, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और निर्माण प्रक्रिया की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। सभी बिंदुओं का विस्तार से मूल्यांकन किया गया।

जयनगर में पंचायतों का भौतिक सत्यापन, राज्य व जिला टीम ने परखी व्यवस्थाएं

जयनगर, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत प्रखंड के चयनित ग्राम पंचायत जयनगर पूर्वी एवं तमाई में सोमवार को राज्य एवं जिला स्तरीय टीम द्वारा संयुक्त रूप से भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान पंचायतों के कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं का विभिन्न मानकों पर गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में टीम ने पंचायत संचालन व्यवस्था पर विशेष फोकस करते हुए पंचायत स्तरीय स्थायी समिति, ग्राम पंचायत कार्यकारिणी समिति एवं पंचायत समन्वय समिति की सक्रियता का मूल्यांकन किया। साथ ही स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्था के अंतर्गत खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) की स्थिति, सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा की गई।

सुशासन के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना की गुणवत्ता, निर्माण प्रक्रिया एवं निर्णयों में पारदर्शिता की भी बारीकी से जांच की गई। वहीं स्वास्थ्य क्षेत्र में कुपोषण निवारण, महिलाओं एवं बच्चों में एनीमिया की स्थिति तथा टीकाकरण व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार के साथ राज्य एवं जिला स्तर की टीम मौजूद रही, जिन्होंने सभी बिंदुओं का विस्तार से भौतिक सत्यापन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।