होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक
जयनगर में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अंचल अधिकारी सारांश जैन ने भाईचारे और प्रेम से होली मनाने की अपील की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुख्ता इंतजाम की बात कही गई। सभी ने शांति और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

जयनगर, निज प्रतिनिधि। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रशासनिक अधिकारियों ने की ,जबकि संचालन मुखिया कौशर खान ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए अंचल अधिकारी सारांश जैन ने कहा कि होली रंगों और भाईचारे का पर्व है। इसे आपसी सद्भाव और प्रेम के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कहीं भी असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जाती है तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा गश्ती दल सक्रिय रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, डीजे पर अश्लील गाने बजाने या शराब के नशे में उत्पात मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों पर नजर रखने की भी अपील की। बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भी शांति और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। मौके पर उप प्रमुख राजनारायण सिंह, अरमान खान, किशोर साव, इस्लाम अंसारी, सुरेंद्र भाई मोदी, सरफुद्दीन अंसारी, इरफान अंसारी, अशोक सिंह, संगीता देवी, सलीम खान, मिस्बाहउद्दीन खान, अजय यादव, हिंदकिशोर राम सहित अन्य लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



