Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsPayment Delay for 7 000 Beneficiaries of Manjiyan Samman Yojana Due to Aadhaar-Bank Account Linking Issues

आधार सिडिंग अटकी, कोडरमा के सात हजार मंईयां की राशि रुकी
संक्षेप:
कोडरमा में मंईयां सम्मान योजना के लगभग 7,000 लाभुकों को आधार और बैंक खाते की सिडिंग पूरी न होने के कारण भुगतान में देरी हो रही है। इससे ग्रामीण महिलाओं को सरकारी कार्यालयों और बैंकों के बीच चक्कर...
Jul 19, 2025 02:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
कोडरमा। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मंईयां सम्मान योजना के लगभग 7,000 लाभुकों को आधार से बैंक खाते की सिडिंग पूर्ण न होने के कारण भुगतान अटक गया है। इससे लाभुकों विशेषकर ग्रामीण व महिलाएँ को बैंक और सरकारी कार्यालयों के बीच लगातार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बैंक में “सिडिंग हो चुकी” बताई जाती है, जबकि प्रखंड/कार्यालय स्तर पर “सिडिंग लंबित” दिख रही है, जिससे भ्रम और नाराज़गी बढ़ी है। सूत्रों के अनुसार, पिछले तीन माह से पोर्टल पर ऑनलाइन एंट्री ठप है, जिसके कारण प्रज्ञा केंद्रों पर भी भीड़ बढ़ी हुई है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




